अजमेर| महिला एव बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने गुलाबबाड़ी स्थित दानमल माथुर कॉलोनी के क्षेत्रवासियों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए 6 लाख की लागत से 4 इंच की पानी की पाइप लाइन बिछाने के कार्य का उद्घाटन किया।
मंत्री भदेल ने बताया कि जनसंपर्क के कार्यक्रम के दौरान दानमल माथुर कॉलोनी के क्षेत्रवासियों ने पेयजल आपूर्ति की समस्याओं से अवगत कराया था, जिसके परिणाम स्वरूप आज क्षेत्र में 6 लाख की लागत से 4 इंच पाइपलाइन बिछाई जा रही है। क्षेत्रवासियों के सड़क निर्माण कार्य के लिए 13 लाख रुपए आवंटित हो चुके हैं, जल्द ही पाइपलाइन बिछने के बाद सड़क निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इसके बाद इस क्षेत्र में कोई कार्य शेष नहीं रह जाएगा। व दानमल माथुर कॉलोनी भी आदर्श कॉलोनी के रूप में दिखने लगेगी। महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सीमा गोस्वामी ने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए कहा की भाजपा के विकास की लहर में कोई भी वार्ड अछुता नहीं रहा हैं। हर वार्ड व हर क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान पूर्व पार्षद पवन बैरवा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संपत भाटी, जिला महामंत्री सीमा गोस्वामी, सुंदर टाक, उषा सिसोदिया व समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। महिला एव बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने रामगंज स्थित कंजर बस्ती में श्री राधेकृष्ण सेवा समिति द्वारा लगाए गए मेडिकल कैंप में हिस्सा लिया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने पेयजल समस्या के बारे में भदेल को जानकारी दी, मंत्री भदेल ने तुरंत कार्यवाही करते हुए क्षेत्रवासियों के लिए पाइपलाइन सेनशन करने की घोषणा की।