पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • मजाक में कहा बोलो किसे उड़ाना है, अचानक चल गई गोली, युवक जख्मी

मजाक में कहा-बोलो किसे उड़ाना है, अचानक चल गई गोली, युवक जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आनासागर चौपाटी स्थित जेटी के पास शराब पार्टी के दौरान दोस्तों को यह कहकर देशी कट्टा दिखाना एक युवक को भारी पड़ गया कि “बोलो किसे उड़ाना है’, देशी कट्टे से अचानक फायरिंग हो गई आैर गोली जेटी के एक कर्मचारी के पेट में जा धंसी । जिससे वे गंभीर जख्मी हो गया। आरोपी युवक व उसके दो साथी घायल को लेकर जेएलएन अस्पताल पहुंचे। हालत चिंताजनक होने पर घायल को सीधे ऑपरेशन थिएटर में ले लिया। देर रात गोली उसके शरीर से बाहर निकाल दी गई। सूचना पर सीआे नॉर्थ डॉ. दुर्ग सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। फिलहाल पीड़ित के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। पुलिस ने तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक भीलवाड़ा निवासी परमेश्वर फायरिंग में गंभीर घायल हुआ। परमेश्वर जेटी पर काम करता है। जेटी के पास वे दोस्तों के साथ शराब पार्टी में बैठा था। इसी दौरान एक दोस्त ने अपना रूतबा दिखाते हुए देशी कट्टा निकाला आैर कहा बोलो किसे उड़ाना है, युवक ने यह मजाकिया लहजे में कहा था, लेकिन अचानक फायरिंग हो गई आैर गोली परमेश्वर के जा लगी। एकाएक हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। आरोपी व उसके दो साथी घायल परमेश्वर को लेकर जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे सीधे ऑपरेशन थिएटर में लेकर चिकित्सकों ने ऑपरेशन शुरू कर दिया। देर रात उसके शरीर से गोली निकाल दी गई। जिससे गोली चली, उस युवक का नाम नागौर निवासी गोपाल बताया जा रहा है।

कहां से आैर किस मकसद से खरीदा गया देशी-कट्टा?

देशी कट्टा कहां से खरीदा गया आैर किस मकसद से इसे चौपाटी पर शराब पार्टी में लाया गया। इस बारे में जांच पड़ताल की जा रही है। मालूम हो कि अजमेर में देशी कट्टा सहित अन्य अवैध हथियारों की बेखौफ खरीद-फरोख्त हो रही है। इससे पूर्व भी पुलिस द्वारा पिछले छह में अवैध हथियारों के दर्जनों मामले उजागर कर चुकी है। अवैध हथियारों की खेप एमपी स्थित धार आैर मुंगेर से मंगवाई जा रही है, यह खुलासा भास्कर द्वारा पूर्व में किया जा चुका है।

घायल कर्मचारी।

जेटी के पास शराब पार्टी का आयोजन किया जा रहा था। नागौर का रहने वाला गोपाल व उसके दो साथी देशी कट्टे में गोली डालकर परमेश्वर को दिख रहे थे, अचानक हुई फायरिंग में जेटी का कर्मचारी परमेश्वर घायल हुआ है। उसे जेएलएन अस्पताल भर्ती कराया गया है। गोपाल व उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डॉ. दुर्ग सिंह, सीआे नॉर्थ सर्किल

खबरें और भी हैं...