पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • सांसी बस्ती में आबकारी की रेड, भारी विरोध के चलते बुलाना पड़ा पुलिस का जाप्ता

सांसी बस्ती में आबकारी की रेड, भारी विरोध के चलते बुलाना पड़ा पुलिस का जाप्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | रामगंज इलाका स्थित सांसी बस्ती में रविवार को आबकारी दल ने दबिश की कार्रवाई कर एक मकान से अवैध शराब की खेप बरामद की। मकान शराब तस्कर श्रवण सांसी का है, जिसकी पूर्व में हत्या की जा चुकी है। रेड के दौरान बस्ती में रहने वाले श्रवण के रिश्तेदारों ने आबकारी दल का विरोध शुरू कर दिया। स्थिति नियंत्रण में करने के लिए रामगंज थाना पुलिस से सहयोग लिया गया। पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंचा, इसके बाद रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। विरोध के दौरान श्रवण की प|ी पिंकी मौके का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गई। आबकारी विभाग ने उसके खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

निगेटिव न्यूज सेक्शन

िसर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है

घर में थे दो दरवाजे, आबकारी दल आगे से घुसा...पिछले दरवाजे से महिला तस्कर फरार

आबकारी निरीक्षण रामगोपाल गुर्जर ने बताया कि पिंकी सांसी प|ी अशोक उर्फ श्रवण सांसी के सांसी बस्ती स्थित मकान पर दबिश देकर 3 पेटी देशी शराब आैर 4 बोतल हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान पिंकी व उसके रिश्तेदारों ने विरोध शुरू कर दिया, त्वरित जिला पुलिस कंट्रोल रूम पर इत्तला करके मदद मांगी गई। कुछ देर में भी रामगंज थाना पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंचा, इसी बीच आरोपी पिंकी पिछले दरवाजे से रफूचक्कर हो गई। मकान में दो दरवाजे थे, इसकी जानकारी कार्रवाई के दौरान मिली। दबिश की कार्रवाई आबकारी अधिकारी राजेंद्र पारीक आैर सहायक आबकारी अधिकारी विजय कुमार जोशी के नेतृत्व में अंजाम दी गई।

दबिश के दौरान पुलिस का विरोध और घर से बरामद हुई भारी मात्रा में देशी व अंग्रेजी शराब।

तस्करों की धरपकड़ के लिए लगातार रेड, फिर भी बिकती है शराब | सांसी बस्ती में पिछले एक साल में दर्जनों बार पुलिस आैर आबकारी दल शराब तस्करों की धर पकड़ के लिए छापामार कार्रवाई कर चुका है, लेकिन अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं हो रही है। आबकारी निरीक्षक रामगोपाल ने कहा कि मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। अवैध शराब बिकने की जानकारी किसी के पास है तो वे आबकारी विभाग को सूचित करे।

खबरें और भी हैं...