पुष्कर सरोवर में उपलब्ध हो पर्याप्त जल
अजमेर | अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चंद शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें पुष्कर सरोवर में पर्याप्त जल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
शर्मा ने कहा कि पुष्कर सरोवर पर धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न किए जाते हैं। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी होना आवश्यक है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा सरोवर में पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे तीर्थ यात्रियों को सुविधा मिलेगी। जलदाय विभाग द्वारा गर्मी के दौरान पानी नियमित रूप से सरोवर में डाला जाएगा। पुष्कर का भव्य प्रवेश द्वार शीघ्र ही निर्मित किया जाएगा। उन्होंने जिले में बिजली की छीजत कम करने के लिए डिस्कॉम अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए।