पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आसिफा की मगफिरत के लिए दरगाह में दुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज़ की दरगाह में सुन्नी यूथ विंग आतंकवाद विरोधी संगठन शाखा अजमेर की ओर से सोमवार को सैयद सुल्तान हसन मिसबाही के नेतृ्त्व मे शाहजहानी मस्जिद में जौहर की नमाज के बाद मरहूमा बेटी आसिफा के लिए दुआ ए मगफिरत की गई। इसके बाद जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र सौंपा।

राष्ट्रपति से बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित और बलात्कारियों को मृत्यु दंड देने की मांग की गई। इस अवसर पर हाजी नवाज़ खान, मोहसिन अली, आरिफ हुसैन, मोहम्मद शाहनवाज, शेख अब्दुल मकसूद अंसारी, मोहसिन खान, ऐजाज खान, मोहम्मद हाशिम, सुहैल, रेहान जई, माजिद खान आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...