पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छत से नीचे आ रहा युवक गिरा, दम तोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|मकान की छत से संदिग्ध परिस्थिति में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गणेश गुवाडी, शास्त्रीनगर निवासी महावीर प्रसाद पुत्र ओमप्रकाश रविवार रात को मकान की छत पर सो रहा था। महावीर के परिजन ने बताया कि रात के समय महावीर पानी पीने के लिए उठकर नीचे आ रहा था, तभी उसे चक्कर आने से वह गिर गया। जमीन से सिर टकराने के कारण महावीर के शरीर से अत्यधिक रक्त बहने लगा तो उसे उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप

अजमेर| कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र स्थित उतार घसेटी में रविवार रात एक युवक ने एक विवाहिता के साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार उतार घसेटी स्थित छीपा वाली गली निवासी अंजूदेवी प|ी रोश अजमेरा ने शिकायत दी है कि रविवार रात को साढ़े आठ बजे उतारघसेटी छीपावाली गली निवासी सम्पत ने उसके घर आकर मारपीट की और खिड़की तोड दी । पुलिस ने उक्त शिकायत पर आरोपी सम्पत्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 451, 354, 427 व 323 के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी।

रास्ता रोककर मारपीट

अजमेर| अलवर गेट पुलिस थाना क्षेत्र स्थित रसूलपुरा में एक विवाहिता को वहीं के रहने वाले युवकों ने रास्ते में रोककर पीट दिया। रसूलपुरा निवासी मनभरी प|ी मदन लाल का कहना है कि वह रविवार रात पौने बारह बजे अपने घर आ रही थी तभी उसे रसूलपुरा निवासी नौरती प|ी रतनलाल भील, प्रेम प|ी ओमप्रकाश तथा जयप्रकाश पुत्र ओमप्रकाश ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। इसी तरह गेगल थाना क्षेत्र में तीन युवकों का रास्ता रोकर मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...