अजमेर की ममता देवड़ा को अमृता शेरगिल अवार्ड
अजमेर|मां सरस्वती कला मंच द्वारा देशभर से 17 महिला कलाकारों का चयन किया गया। जिसमें अजमेर की ममता देवड़ा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन कर अमृता शेरगिल अवार्ड से सम्मानित किया गया। मंच द्वारा सभी चयनित कलाकारों की कलाकृतियों का म्यूजियम और आर्ट गैलेरी, चंडीगढ़ में आयोजित त्रि दिवसीय ऑल इंडिया वुमन आर्ट एग्जीबिशन में सजाया गया। जिसमें ममता द्वारा बनाए गए अजमेर के दार्शनिक स्थलों की कलाकृतियों का भी प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के दौरान ममता देवड़ा जो कि जल रंग में विशेष महारथ रखती हैं। इस मौके पर ममता देवड़ा ने जल रंग पेंटिंग का लाइव डेमो भी दिया।