पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • महिलाओं की प्रतिभा को निखारने का अवसर देगी सिंधु सत्कार समिति : शिवनानी

महिलाओं की प्रतिभा को निखारने का अवसर देगी सिंधु सत्कार समिति : शिवनानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| सिन्धु सत्कार समिति महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी बैठक को सं‍बोधित करते हुए अध्यक्षा अनिता शिवनानी ने सिन्धी समाज की महिलाओं से अधिक से अधिक संस्था से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के लिए एक मंच है। जो प्रतिभा को निखारने का सुअवसर देगा। उपाध्यक्ष डॉ. दीपा थदानी, माला नरेश राघानी और कोषाध्यक्ष लक्ष्मी आनन्द ने कहा कि हम महिलाएं किसी से कम नहीं हैं।सभी क्षेत्रों में अपने हुनर को और निखारे। अध्यक्ष राजेश आनंद ने सबका स्वागत कर संस्था के प्रमुख 7 सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। डॉ. लाल थदानी ने हर परिवार एक पेड़ लगाने का आह्वान किया। सुनीता चांडवानी और आशा इनामदार ने बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों की सेवा करने की इच्छा जताई। जिसका राधा टहिलयानी, सुषमा अभिचंदानी, महक तेजवानी, हर्षा भाषानी, कोमल लखियानी, रेखा खेमानी, सविता तोलानी आदि ने स्वागत किया। इस अवसर पर महासचिव रमेश टिलवानी, हरीश खेमानी, वीना दौलत नागरानी, अजय शिवनानी ने व्यवस्था संभाली।

खबरें और भी हैं...