बैसाखी पर्व पर व्हील चेयर का वितरण
अजमेर| भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सौजन्य से पंजाबी समाज सभा द्वारा आयोजित बैसाखी कार्यक्रम में 5 दिव्यांग बच्चों को निशुल्क व्हील चेयर वितरित की गई। संयुक्त सचिव सुरेश मेहरा ने बताया कि अजय नगर स्थित साई बाबा मंदिर में उपकरण वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता टाटा पावर के योगेश मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में टाटा पावर के राजकुमार व कैलाश माली उपस्थित रहे।