अनुशासन से ही खुलती प्रगति की राह : कर्नल सिंह
अजमेर| 2 राज नेवल एनसीसी यूनिट का सोमवार को वार्षिक निरीक्षण कर्नल जेपी सिंह, विशिष्ट सेवा मेडल ग्रुप कमांडर उदयपुर ने किया। उन्हें नेवल यूनिट पर एनसीसी नेवल कैडेट ने गार्ड आफ आनर दिया। ग्रुप कमांडर ने गार्ड का निरीक्षण करते हुए सभी कैडेट्स का मोटीवेशन किया एवं एनसीसी की बारीकियों का समझाया। इस दौरान जेपी सिंह ने कहा कि कैडेट्स को अपने जीवन की उन्नति के लिए अनुशासित रहना चाहिए। अनुशासन से ही जीवन में प्रगति की राह खुलती है और मनुष्य अपनी मंजिल को प्राप्त करता हैं। कठोर परिश्रम एवं मेहनत का परिणाम ही मनुष्य को विजेता बनाता है। इस अवसर पर कमान अधिकारी कप्तान अशोक तिवारी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर यूनिट का प्रेजेन्टेशन भी दिखाया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी, पीआई स्टाफ एवं सिविल स्टाफ उपस्थित रहे।