सामाजिक समरसता पर संगोष्ठी आज
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, अजयमेरु की ओर से मंगलवार शाम 5.30 बजे जवाहर रंगमंच में डॉ आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में “सामाजिक समरसता और डॉ आंबेडकर’ विषय पर प्रबुद्धजन संगोष्ठी आयोजित होगी। सुनील दत्त जैन ने बताया कि इस प्रबुद्ध जन संगोष्ठी के मुख्य अतिथि चित्रकूट धाम, पुष्कर के संत पाठक महाराज रहेंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. चेतन प्रकाश रहेंगे। मुख्यवक्ता युवा चिंतक भौतिक शास्त्र, सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय सह आचार्य डॉ. नारायण लाल गुप्ता होंगे।