पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • रस्मों के विवाद का समाधान करने के लिए नाजिम को पत्र

रस्मों के विवाद का समाधान करने के लिए नाजिम को पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में रस्मों को लेकर चल रहे विवाद के हल के लिए मुस्लिम एकता मंच द्वारा नाजिम को पत्र लिखा गया है।

मंच के शेखजादा जुल्फिकार चिश्ती, सैयद फखर काजमी, पीर नफीस मिया चिश्ती, सैयद गुलाम मुस्तफा चिश्ती, सैयद बाबर चिश्ती, सैयद आमाद चिश्ती, अब्दुल नईम खान, शेख मोहम्मद कमर, हाजी सरवर सिद्दीकी, काजी मुनव्वर अली ने ज्ञापन दिया। चिश्ती ने कहा कि दरगाह दीवान जैनुअल आबेदीन अली खां द्वारा 12 अप्रैल को साप्ताहिक महफिल में स्वयं के स्थान पर अपने पुत्र नसीरुद्दीन चिश्ती को महफिल की सदारत करने के लिए भेज दिया गया। मंच के सदस्यों का आरोप है कि इसके चलते दरगाह की परंपरा का निर्वहन नहीं हो सका। यह पहली बार हुआ कि दरगाह में गुरुवार की कदीमी महफिल का आयोजन नहीं हुआ। मंच के सदस्यों ने इन सभी विवादों का कारण दरगाह कमेटी के लचीले रुख को बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कमेटी ने शीघ्र कार्यवाही नहीं की तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...