भगवान कुन्थुनाथ का जन्म तप व मोक्ष कल्याणक पर्व मनाया
अजमेर| आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर भागचंद सोनीनगर में सोमवार को भगवान कुन्थुनाथ का जन्म तप व मोक्ष कल्याणक पर्व मनाया गया। रिद्धी सिद्वी मंत्रों से भक्तामर के 48 काव्य बोलकर 48 दीपकों से दीप प्रज्जवलित किया गया। कार्यक्रम डाॅ. राजकुमार गोधा व शांतिलाल पाटनी के निर्देशन में हुआ। प्रचार प्रसार संयोजक संजय कुमार जैन ने बताया कि अक्षय तृतीया पर 18 अप्रैल को भगवान आदिनाथ की वृहद शांतिधारा व पूजन आदि होगा तथा इक्षु रस का वितरण भी किया जाएगा तथा शाम को भगवान की महाआरती होगी। दिगंबर जैन मंदिर पंचशील नगर में भगवान कुन्थुनाथ का जन्म तप व मोक्ष कल्याणक पर्व पर भगवान की वृहद शांतिधारा व निर्वाण मोदक समर्पण करने का सौभाग्य दिनेश कुमार अंकित पाटनी परिवार को प्राप्त हुआ। प्रवक्ता अंकित पाटनी ने जानकारी दी कि 18 अप्रैल को भगवान पार्श्वनाथ की वेदी का छठा वार्षिक समारोह होगा। सुबह श्रीजी के अभिषेक, कुंडलपुर वाले आदिनाथ भगवान की पूजा व संगीतमय पार्श्वनाथ विधान मंडल का आयोजन तथा शाम को भगवान की महाआरती की जाएगी।