पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हजरत मद्दू शहीद के उर्स पर चादर पेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| हजरत मद्दू शहीद का दो दिवसीय उर्स सोमवार से शुरू हो गया। अकीदतमंदों ने धूमधाम से चादर पेश की। मंगलवार को कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन होगा। दरगाह के निजाम गेट के सामने से चादर का जुलूस शुरू हुआ। मुतवल्ली मिर्जा मोहम्मद कमर बैग समेत विभिन्न गणमान्य लोग जुलूस में शामिल थे। बाद में जुलूस दरगाह बाजार स्थित मद्दू शहीद की गली में स्थित दरगाह पहुंचा। मजार शरीफ पर चादर पेश की गई और सूबे में अमन व खुशहाली के लिए दुआ की गई। इसके बाद सलातो सलाम पेश किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद थे। इससे पूर्व सुबह 9 बजे मजार शरीफ को गुस्ल दिया गया। सुबह 10 बजे मजार शरीफ पर संदल पेश किया गया और दोपहर 1 बजे कुरान ख्वानी हुई। मंगलवार को महफिले समा सुबह 11 बजे होगी। दोपहर 1 बजे कुल होगा और इसके बाद लंगर का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...