हाईटेक जल मंदिर का लोकार्पण
अजमेर|लायन एवं लॉयनेस को आमजन के लिए आवश्यक सेवाओं एवं जरूरतों का ध्यान रखते हुए कार्य करने चाहिए, ताकि अधिकतम संख्या में व्यक्ति लाभान्वित हों। ये उदगार सोमवार को प्रांतपाल लायन सतीश बंसल ने लायनेस क्लब भीलवाड़ा उड़ान की अध्यक्ष दीपिका संजय निमोदिया के सहयोग से भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से निर्मित हाईटेक जलमंदिर के लोकार्पण के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे पुरानी एवं विशाल संस्था का होना गर्व की बात है। इसलिए जनहितार्थ के कार्य कर इसकी छवि निर्माण में योगदान दें। क्लब सचिव आशा अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर मल्टीपल अध्यक्ष लायन अरविंद चतुर, लॉयनेस प्रांतीय अध्यक्ष लायनेस आभा गांधी, नवनिर्वाचित उप प्रांतपाल संजय भंडारी उदयपुर, संभागीय अध्यक्ष लायनेस नीलू वागरानी, क्षेत्रीय अध्यक्ष लायनेस सुमन अग्रवाल, लायन संभागीय अध्यक्ष दिलीप तोषनीवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर राठी, क्लब अध्यक्ष विनोद जैन सहित अनेक लायन लॉयनेस उपस्थित रहे। लायन संजय निमोदिया ने आभार व्यक्त किया।