नसीराबाद| अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल संघ प्रबंधकारिणी समिति और विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योग शिविर एवं समर कैम्प में समाज के बालक-बालिकाएं व युवतियां विभिन्न कलाएं सीख अपनी प्रतिभा निखार रहे हैं। वहीं दूसरी ओर समाज सदस्य योग शिविर में विभिन्न आसन एवं प्राणायाम तथा योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने के गुर सीख रहे हैं। समाज के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल के समर कैम्प में समाज के बालक बालिकाएं और युवतियां, महिलाएं भाग लेकर हैंडीक्राफ्ट, मेहंदी, कैलीग्राफी, चित्रकला, एरोबिक्स, डांस, सेल्फ डिफेंस आदि कलाएं सीखकर प्रफुल्लित हो रहे हैं। मंत्री संदीप अग्रवाल के अनुसार योग शिविर में प्रशिक्षक स्वतंत्र कुमार शर्मा समाज सदस्यों को योगाभ्यास करवा रहे हैं तथा योग से होने वाले लाभ एवं महत्व तथा आजीवन योग को अपनाने के बारे में जानकारी दे रहे हैं। योग शिविर में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष भाग लेकर याेगाभ्यास एवं प्राणायाम कर लाभान्वित हो रहे हैं। शिविर संयोजक प्रदीप मित्तल कुन्ना, मधु गोयल व बीना गर्ग ने बताया कि शिविर में प्रशिक्षक स्वाति गर्ग, भाग्यश्री जिंदल, मीना बंसल, जितेंद्र, शिल्पा चौकड़ीवाल, रेणू चौकड़ीवाल, अमिता गर्ग और अपूर्वा अग्रवाल प्रतिभागियों को विभिन्न कलाओं में प्रशिक्षित कर रहे हैं। शनिवार को एरोबिक्स प्रशिक्षक अपूर्वा अग्रवाल को आवश्यक कार्य के कारण समय पूर्व ही समर कैम्प से जाने पर उन्हें विदाई दी गई और पदाधिकारियों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। चंद्रप्रकाश बंसल के अनुसार योग शिविर व समर कैम्प का समापन आगामी 23 मई को शाम 6:30 बजे समारोहपूर्वक आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे और प्रशिक्षकों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।