अजमेर|डिस्कॉम एमडी बीएम भामू को शनिवार को जयपुर के विद्या नगर में जाट समाज संस्थान के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सम्मानित किया। सीएम राजे ने भामू का शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। भामू को यह सम्मान विशिष्ट सेवा एवं समाज की उन्नति में योगदान के लिए दिया गया। समारोह की अध्यक्षता एवं उद्योग वाणिज्य केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बंसीधर बाजिया, सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक, संसदीय सचिव भैराराम चौधरी थे। कार्यक्रम में जाट समाज के कई अधिकारी मौजूद थे।