अजमेर| श्री मैढ़ क्षत्रिय सभा अजमेर एवं राजस्थान स्वर्णकार परिचय के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क आर्टिजन कार्ड का शिविर 20 मई को स्वर्णकार बगीची, ऋषि घाटी में लगाया जाएगा। सभा अध्यक्ष सुशील तूणगर ने बताया कि केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा हस्तशिल्पी बंधुओं के लिए आर्टिजन कार्ड बनवाने के क्रम में रविवार को जिला स्तरीय निःशुल्क शिविर सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक एवं शाम को 4 से 7 बजे तक स्वर्णकार बगीची में होगा। राजस्थान स्वर्णकार परिचय के संयोजक संतोष कुमार सोनी ने बताया कि आर्टिजन कार्ड बनवाने के लिए आवेदक तीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की फोटो कॉपी और बैंक पासबुक की फोटो कॉपी लेकर आए। निशुल्क आर्टिजन शिविर के दौरान जयपुर से भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।