अजमेर|अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन युवा शाखा अजमेर तथा सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में अग्रवाल समाज के बच्चों की प्रतिभा खोज के लिए एक प्रतियोगिता 20 मई को सूचना केंद्र अजमेर में शाम 5 बजे से आयोजित होगी। अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में अग्रवाल समाज के अजमेर के साथ ब्यावर, नसीराबाद, कोटपूतली, जयपुर, देवली आदि स्थानों के भी बच्चे भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि आईजी पुलिस मालिनी अग्रवाल रहेंगी। अध्यक्षता समाज सेवी लोकेश अग्रवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि लायंस क्लब प्रांतपाल सतीश बंसल रहेंगे।