पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • परिंडे लगाएं, पक्षियों को पानी पिलाकर पुण्य के बनें भागी

परिंडे लगाएं, पक्षियों को पानी पिलाकर पुण्य के बनें भागी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर के सेव बर्ड अभियान के तहत अजमेर जिला वैश्य महासम्मेलन द्वारा शनिवार को बजरंगगढ़ पर परिंडे, पक्षियों के लिए दाना और तुलसी के पौधे वितरित किए गए। महामंत्री उमेश गर्ग ने बताया कि दैनिक भास्कर के जनहितार्थ और प्रेरणादायी अभियान सेव बर्ड के तहत 100 से अधिक परिंडे और दाना वितरित किया गया। गर्ग ने भास्कर समूह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के लिए आभार जताया। जिला अध्यक्ष रमेश तापड़िया ने संयोजक अमित कुमार गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं जन-जन तक इस अभियान को पहुंचाने का संकल्प दिलाया। शनिवार को इस अभियान में रमाकांत बाल्दी, अमित कुमार गुप्ता, पुष्पेंद्र पहाड़िया, प्रवीण जैन, संजय बोहरा, राजेंद्र गांधी, हंसराज अग्रवाल, आभा गांधी, महेश हेड़ा, द्वारका अग्रवाल, नवनीत प्रणामी, अंकुर मित्तल, नीलेश गोयल, महेंद्र जैन मित्तल, मनीष गुप्ता, मुकेश बूब, नवीन मंत्री सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे। सभी ने सेव बर्ड अभियान के तहत अपने घरों में परिंडे लगाने तथा एक-एक पौधा लगाने का संकल्प लिया।

हरिओम काॅलोनी समिति ने बांटे परिंडे : दैनिक भास्कर की ओर से चलाए जा रहे सेव बर्ड अभियान से जुड़ते हुए पूज्य सिंधी पंचायत अजमेर के तत्वावधान में शहर में परिंडा वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को ब्यावर रोड स्थित हरिओम काॅलोनी विकास समिति की ओर से चंद्रवरदाई नगर के निवासियों एवं सदस्यों को अपने-अपने निवास पर पक्षियों के पीने के पानी के लिए परिंडों का वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि मानव अपनी समस्या एवं बात किसी अन्य को बता सकता है परंतु पशु पक्षी अपनी समस्या बता नहीं सकता है। कार्यक्रम संयोजक रमेश लालवानी ने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को चाहिए कि अपने अपने स्तर पर प्रयास कर पक्षियों के लिए एवं पशुओं के लिए पीने के पानी का प्रबंध कर उनका जीवन बचाएं। इस अवसर पर पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के कार्यकारी अध्यक्ष नानक गजवानी, हुंदलदास पिंजलानी, ओमेंद्र सिंह, महेश चंद चौरसिया, महादेव प्रसाद ढाबरिया, रामकरण गुर्जर, महावीर प्रसाद जोशी, वर्षा दुहिलानी, निर्मल कौर उपस्थित थे।

परिंडे बांटे, पौधरोपण का संकल्प: अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ की ओर से शनिवार को घर-घर जाकर परिंडों का वितरण किया गया। प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष निमेश चौहान ने यह बताया कि इस अवसर पर पौधरोपण का संकल्प भी लिया गया। इसके तहत यह तय किया गया कि एक व्यक्ति साल में 10 पौधे लगाएगा और देखभाल करेगा। इस अवसर पर हेमंत चौहान, राज महावर, हितेश सीलन, अतुल भादोरिया आदि मौजूद थे।

हरिओम काॅलोनी समिति ने पक्षियों के लिए बांटे परिंडे।

अजमेर शहर कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ ने चलाया वृक्षारोपण व परिंडे बांटने का अभियान।

खबरें और भी हैं...