पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • ‘संगीत की शिक्षा से संस्कृति को बढ़ावा मिलता हैंं’

‘संगीत की शिक्षा से संस्कृति को बढ़ावा मिलता हैंं’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| चौरसियावास रोड वैशालीनगर स्थित झूलेलाल मंदिर में वैशाली सिंधी सेवा समिति एवं भारतीय सिंधु सभा वैशालीनगर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एवं झूलेलाल सेवा मंडली के सहयोग से 19मई से नौ दिवसीय सिंधी बाल संस्कार प्रारंभ हुआ। शुभारंभ संत मोहिनी देवी, गोवर्धनदास वरिंदानी, नवलराय बच्चानी, प्रकाश जेठरा द्वारा इष्टदेव झूलेलाल की मूर्ति एवं सिंध के मानचित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर एवं पुष्पहार पहनाकर किया। होत चंद मोरियानी ने बाल संस्कार शिविर प्रारंभ का गीत गाकर किया गया। इस अवसर पर संत मोहिनी देवी ने कहा कि सिंधु संस्कृति के ज्ञान व विस्तार के लिए सिंधी भाषा के शिविरों से विद्यार्थियों को महापुरुषों के जीवन के प्रेरणा प्रसंग सीखने को मिलते हैं एवं गीत संगीत की शिक्षा से भी संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। इस शिविर में 80 बच्चों ने भाग लिया। शिविर 27 मई तक चलेगा।

खबरें और भी हैं...