पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हजरत फातिमा का यौम-ए-वफात आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दरगाह में होगी महफिल, सामूहिक रोजा इफ्तार होगा

अजमेर|इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की बेटी सैयदा फातिमा तुज्जेहरा का यौमे वफात दरगाह में रविवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर महफिल होगी और सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन होगा। अंजुमन सैयदजादगान के सचिव सैयद वाहिद हुसैन अंगाराशाह के मुताबिक रमजान मुबारक की 3 तारीख को हजरत फातिमा की वफात का दिन है। इस मौके पर अस्र की नमाज के बाद अहाता ए नूर में महफिल होगी। कुरान शरीफ की तिलावत से आगाज होगा। उलेमा हजरत फातिमा जेहरा की जिंदगी व शिक्षाओं पर बयान करेंगे। बाद में सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया जाएगा।

इधर, दूसरे रोजे के मौके पर दरगाह की मसाजिद समेत शहर की सभी मसाजिद में सामूहिक रोजा इफ्तार के आयोजन हुए। बड़े पीर साहब की पहाड़ी से जैसे ही तोप का गोला दागा गया, वैसे ही रोजेदारों ने पिंड खजूर, फल व शरबत का सेवन कर इफ्तार किया। घरों में महिलाओं और बच्चियों ने इफ्तार किया। बाद में मगरिब की नमाज अदा की गई। इशा की नमाज के बाद तरावीह की विशेष नमाज में भी बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की। नौसर स्थित मस्जिद अक्सा में तरावीह की नमाज के बाद रमजान के फजाइल बयान किए जा रहे हैं। रोजेदारों को इस मुबारक महीने की फजीलत के साथ ही इस महीने में कुरान शरीफ के नाजिल होने और तीनों अशरों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...