पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दृष्टिबाधितों का कवि सम्मेलन आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| देश मे पहली बार दृष्टिबाधित कवियों का अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 20 मई शाम 6.30 बजे से जवाहर रंगमंच पर होने जा रहा है। दी लिटररी सोसाइटी ऑफ इंडिया एवम पारस चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नयन नाम से आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन के विषय मे बताते हुए पारस चेरिटेबल ट्रस्ट के संयोजक दृष्टि बाधित शिक्षक संदीप त्रिवेदी ने बताया कि अजमेर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि रास बिहारी गौड़ के मार्गदर्शन में देशभर से नेत्र बाधित कवि, कवि सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। इसमें दिल्ली के शैलेंद्र सिंह, देवास मध्य प्रदेश की शिखा दुबे, दादरी उत्तर प्रदेश के संतोष दिनकर, खंडवा मध्य प्रदेश के अकबर ताज एवं कैमूर बिहार के शिव शंकर उपाध्याय काव्य पाठ करेंगे।

खबरें और भी हैं...