पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जनसुनवाई में उपभोक्ताओं की सुनीं समस्याएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|टाटा पावर अजमेर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड द्वारा हाथी भाटा स्थित कार्यालय में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई हुई। जन सुनवाई मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेश लूथरा ने की। जनसुनवाई के दौरान 8 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मुख्य रूप से बिलिंग संबंधित शिकायत थी। योगेश लूथरा ने इन समस्याओं के जल्द समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया साथ ही ये निर्देश भी दिए की इस तरह की अन्य कोई समस्या आगे न आए इस का भी ध्यान रखा जाए। जन सुनवाई में टाटा पावर की तरफ से हैड कॉर्पोरेट अफेयर्स आलोक श्रीवास्तव, चीफ़ कमर्शियल मनीष जैन, टीम लीडर रजनी सारस्वत, सलाहकार सुरेंद्र शेखावत उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...