पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • अधिवेशन का हिसाब किताब प्रस्तुत, आंदोलन की रूपरेखा पर विचार

अधिवेशन का हिसाब किताब प्रस्तुत, आंदोलन की रूपरेखा पर विचार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ की प्रथम बैठक हाथीभाटा स्थित कार्यालय परिसर में हुई। विनित कुमार जैन ने बताया कि इस बैठक के प्रारंभ में भारत माता एवं भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ विशन सिंह तंवर एवं हंसराज कुमावत के द्वारा किया गया। बैठक के प्रारंभ में महामंत्री डिस्काॅम नरेंद्र सिंह राठौड़ के ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। रामअवतार अग्रवाल अधिवेशन के संयोजक ने अधिवेशन का हिसाब किताब प्रस्तुत किया तत्पश्चात श्रमिक संघ द्वारा आगामी दिनों में श्रमिक समस्याओं के लिए ज्ञापन तैयार कर प्रबंध निदेशक को सौंपने का निर्णय किया। बैठक में विशन सिंह तंवर प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, कैलाश सैन प्रभारी विद्युत भारतीय मजदूर संघ का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में डिस्काॅम उपाध्यक्ष हंसराज कुमावत, अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय सदस्य धर्मू पारवानी, महामंत्री नरेंद्र सिंह राठौड़, कार्यकारी अध्यक्ष भरत किशोर सुवालका, रामअवतार अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री विनीत कुमार जैन, राजेंद्र सांखला, अजमेर ग्रामीण वृत अध्यक्ष अमरचन्द पथरिया आदि थे।

खबरें और भी हैं...