पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • सेमिनार में थैलेसीमिया पर छात्र छात्राओं से की चर्चा

सेमिनार में थैलेसीमिया पर छात्र-छात्राओं से की चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महावीर इंटरनेशनल पद्मावती, अजयमेरू व अजमेर मैन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृति द स्कूल में थैलेसीमिया पर जागरुकता के लिए सेमिनार रोको थैलेसीमिया संपन्न हुई।

मीडिया प्रभारी व मुख्य प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल अजमेर जोन के चेयरमैन वीर अशोक कुमार गोयल एवं उनकी टीम ने थैलेसीमिया नामक जानलेवा बीमारी पर छात्र-छात्राओं से चर्चा की। छात्रों ने भी चर्चा में भाग लिया। करीबन दो सौ छात्रों ने इस सेमिनार का लाभ उठाया।

सेमिनार में जिन छात्रों ने प्रश्न पूछे उनको महावीर इंटरनेशनल की तरफ से प्रशस्ति-पत्र भी दिए गए। अशोक गोयल अभी तक राजस्थान में 29 स्कूल, कॉलेज में रोको थैलेसीमिया नाम से इस प्राण घातक बीमारी पर सेमिनार आयोजित कर चुके हैं। अभी इनकी वार्ता रोको थैलेसीमिया पर चित्तौड़गढ़ आकाश वाणी से भी प्रसारित हो चुकी हैं।

पद्मावती केंद्र के चेयरपर्सन गुंजन माथुर ने बताया कि इसी माह शीघ्र ही संस्कृति द स्कूल के कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण कैंप व स्कूल स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। अशोक छाजेड़ ने बताया कि सामाजिक सरोकार के तहत राजकीय स्कूलों के नए सत्र मे गणवेश, कॉपी, पाठ्य पुस्तकों का भी वितरण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...