अजमेर| राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी ने बताया कि त्रिपुरा सुन्दरी, बांसवाड़ा में पिछले दिनों आयोजित संगठन के अधिवेशन में 21 मई से आयोजित आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों के बहिष्कार का प्रस्ताव पारित किया था। लाख प्रय|ों के बावजूद शिक्षक रात में रुकते ही नहीं हैं, ऐसे में संगठन के दृष्टिकोण में आवासीय शिविर महज औपचारिकताएं हैं। जिला मंत्री विष्णु दत्त त्रिपाठी ने बताया कि संगठन के प्रान्तीय आह्वान पर आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों को गैर आवासीय करने, शिविरों का समय सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक करने, अंतर जिले के बजाया शिक्षकों को गृह जिले में ही प्रशिक्षण करवानेआदि मांगाें को लेकर 21 मई को सुबह 11 बजे जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।