मोदी विश्वविद्यालय द्वारा अजमेर में शनिवार को कॅरिअर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। शाम 5 से 8 बजे तक शास्त्रीनगर रोड स्थित होटल एलएन काेर्टयार्ड में आयोजित इस आयोजन में देश के प्रतिष्ठित संस्थान माइंडलर के परीक्षित ढांडा छात्राओं से रूबरू हुए तथा उन्होंने सत्र के दौरान विभिन्न कोर्सेज के बारे में बताया। कक्षा 10 और 12 के बाद किस तरह विषय का चयन किया जाए और रुचि के अनुसार कौनसा सब्जेक्ट और फील्ड उपयुक्त रहेगी, इसके बारे में भी स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन किया। उन्होंने पूरे देश में विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों और उनमें यूथ के लिए अपॉरच्युनिटी की भी जानकारी दी।
परीक्षित ढांड ने अपने सुप्रसिद्ध “5 स्टेप मल्टी डाइमेंशनल कॅरिअर असेसमेंट एंड काउंसलिंग सेशन’ द्वारा मार्गदर्शन किया। छात्राओं ने मशीन लर्निंग प्लेटफार्म का उपयोग करते हुए अपनी काबिलियत के आधार पर उचित कोर्स चुनने का अनुभव लिया। मोदी विवि जो कि देश के अग्रणी महिला विवि के तौर पर जाना जाता है, इस कार्यक्रम के जरिए विवि के कौशल आधारित स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों के बारे मे जहां एक तरफ छात्राओं को जानकारी दी गई, वहीं दूसरी तरफ काउंसलिंग के जरिए उन्हें सही विषयों को चुनने मे भी मदद मिली। गौरतलब है कि भारत जैसे देश मे जागरूकता और सही मार्गदर्शन के अभाव मे छात्राएं गलत विषयों का चयन कर लेती हैं और नतीजतन अच्छी डिग्री हासिल करने के बावजूद भी उन्हें बेरोजगारी जैसी समस्याओं से दो चार होना पड़ता है। मोदी विवि का यह प्रयास इस कमी को दूर करने की एक और नया कदम है। विवि का यह छोटा सा प्रयास छात्राओं के भविष्य की एक नई इबारत लिखेगा। लक्ष्मणगढ़ में 265 एकड़ में हरियाली के आगोश में बसा विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस मोदी विश्वविद्यालय न सिर्फ महिलाओं के शिक्षा के स्तर को नया आयाम दे रहा है, बल्कि देश और समाज के विकास में अहम भागीदारी निभा रहा है। यह कॅरिअर काउंसलिंग राजस्थान के कई जिलों में जैसे कि जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर एवं मोदी विवि के कैम्पस में आयोजित की जा रही है।
कॅरिअर काउंसलिंग सत्र में शामिल विद्यार्थी।