अजमेर|राजस्थान सिंधी अकादमी, जयपुर व सिंधु साहित्य ऐं कल्चरल सोसायटी अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में चौरसियावास रोड, प्रेम प्रकाश में सिंधी आइडल गायन प्रतियोगिता होगी, जिसमें मुख्य अतिथि वासुदेव देवनानी होंगे। अध्यक्ष सुंदर मटाई ने बताया कि कार्यक्रम की संयोजिका अनिता शिवनानी होंगी। जिसमें प्रथम चरण में भाग लेने वाले ओडिशन में प्रतिभागियों में से सर्वश्रेष्ठ तीन का चयन होगा और 16 जून को दूसरे चरण में, अजमेर में आयोजित होने वाले ग्रेंड फिनाले मे जीतने वाले प्रतिभागियों को राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर द्वारा, प्रथम स्थान के लिए आकर्षक ईनाम राशि 31000 रुपए, दूसरे स्थान के विजेता को 21000 रुपए व तीसरे स्थान के विजेता को 11000 रुपए दिए जाएंगे और बाकी सभी फाइनलिस्ट को सांत्वना पुरस्का द्वारा दिए जाएंगे।