अजमेर| भारत विकास परिषद अजमेर आदर्श शाखा के तत्वावधान में रविवार सुबह 7 बजे मयूर स्कूल मैदान पर नेत्रहीन खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होगी। भाविप के आदर्श शाखा सचिव पीयूष गुप्ता ने बताया कि अजमेर में पहली बार यह आयोजन कराया जा रहा है। इसमें अजमेर समेत जोधपुर व कोटा की टीमें हिस्सा लेगी। नेत्रहीन खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए केंद्रीय कारागृह के अधीक्षक संजय यादव व राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड के अध्यक्ष डॉ. नासिर मोहम्मद मदनी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।