अजमेर| सावित्री तिराहे के निकट शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से करीब 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोटडा निवासी अनिल भटनागर के तौर पर हुई है। परिजनों के अनुसार अनिल कार में घर से निकले थे लेकिन घटनास्थल के आसपास कार नहीं मिली। उसे अस्पताल में किसने पहुंचाया इस बारे में भी पुख्ता जानकारी नहीं है।