अजमेर | जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक 28 मई को शाम 4 बजे जिला कलेक्टर आरती डोगरा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। अग्रणी जिला प्रबंधक आरपी अग्रवाल ने यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि इसमें अजमेर संबंधी दरों में कमी पर विचार किया जा सकता है, क्योंकि रियल एस्टेट कारोबार में भारी मंदी का दौर चल रहा है।