कलेक्टर से मिलने आए डेयरी अध्यक्ष व अन्य।
राज्य सरकार को भेजा प्रस्ताव, वसुंधरा सरकार की बजट घोषणा का 2 जुलाई से शुभारंभ
सिटी रिपोर्टर | अजमेर
सरकारी स्कूलों के बच्चों का सप्ताह में तीन दिन दूध पिलाने की वसुंधरा सरकार की बजट घोषणा पूरा करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने सोमवार को डेयरी अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।
अजमेर जिले में 1888 सरकारी स्कूलों व मदरसों के 2 लाख 21 हजार 25 बच्चों को सप्ताह में तीन दिन फ्री दूध दिया जाएगा। करीब 37 हजार लीटर दूध काम में आएगा। सप्लाई डेयरी करेगी। दूध की थैली पर अजमेर डेयरी के साथ-साथ मिड डे मील का लोगो भी लगेगा। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को 150 ग्राम दूध व कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को 200 ग्राम दूध दिया जाएगा। इस आशय का प्रस्ताव सरकार को भिजवा दिया गया है। सोमवार को जिला कलक्टर आरती डोगरा की सदारत में हुई बैठक में दूध सप्लाई करने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा के दौरान दूध की कीमत, स्कूलों में वितरण की व्यवस्था, भुगतान का तरीका समेत अन्य बिन्दुओं पर चर्चा हुई। अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने कलक्टर को जानकारी दी कि अजमेर डेयरी का नेटवर्क पूरे जिले में है इसको देखते हुए स्कूलों में दूध सप्लाई करने में कोई अड़चन नहीं आएगी। दूध की दरें भी अजमेर डेयरी समय-समय पर तय करती रहती है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि स्कूली बच्चों को मिड डे मिल के साथ दूध मिलने से बच्चों को ताकत मिलेगी। मिड डे मील प्रभारी केजी सोमानी ने जानकारी दी कि अजमेर जिले में कुल 1835 स्कूल व 53 मदरसे संचालित हैं।
सरकार की योजना