अजमेर | मध्यप्रदेश में प्राइवेट बस ऑपरेटर्स की हड़ताल होने की वजह से अजमेर रोडवेज की 15 बसों का संचालन नहीं हो पाया। प्रदेश के अन्य डिपो से जानी वाली बसाें की संख्या सौ से अधिक हो सकती है। इसकी वजह से रोडवेज को साढ़े तीन लाख रुपए के राजस्व से वंचित होना पड़ा।
पिछले कुछ दिनों से विभिन्न मांगों को लेकर मध्यप्रदेश में प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने हड़ताल कर रखी है। सूत्रों के अनुसार रोडवेज बसों को नुकसान नहीं हो, इसके लिए मुख्यालय ने मध्यप्रदेश जाने वाली बसों के संचालन पर रोक लगा दी है। सोमवार को अजयमेरू आगार की 14 बसों का संचालन नहीं हुआ। अजमेर आगार से संचालित होने वाली बस भोपाल, उज्जैन, रतलाम, ग्वालियर, खंडवा जाती है। हड़ताल समाप्त नहीं होती है तो मंगलवार को भी बसों का संचालन बंद रहेगा।