मौसम... शाम तक चलती रही गर्म हवा, तेज धूप ने बेहाल किया
अजमेर | शहर का मौसम सोमवार को भी गर्म रहा। हालात ऐसे रहे कि देर शाम तक हवाओं में गर्माहट रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुबह सूरज निकलने के साथ ही वातावरण में गर्मी का असर शुरू हो गया था। दोपहर में तीखी धूप बेहाल करने लगी। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिल पाई और हवाओं में गर्माहट का अहसास होता रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 42.2 तथा न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस था।