अजमेर | रेल मंडल की ओर से रेल यात्रियों को शहर के दूसरे सैटेलाइट रेलवे स्टेशन दौराई की सौगात 1 जून को दी जाएगी। गत दिनों उप रेलवे के जीएम टीपी सिंह की ओर से दौराई सैटेलाइट रेलवे स्टेशन का दौरा कर रेल यात्रियों को सुविधाएं दिए जाने के निर्देश दिए। तब से अजमेर रेल मंडल की ओर से यहां पर युद्ध स्तर पर काम चलाया जा रहा है।
रेल यात्रियों को टिकट बुकिंग, फुटओवर ब्रिज, प्लेटफार्म शेल्टर, वेटिंग रूम, सर्कुलेटिंग एरिया, डिजिटल साइन बोर्ड, कैंटिन, पेयजल सहित अन्य सुविधाएं मिलेगी। डीआरएम राजेश कुमार कश्यप ने बताया कि अब इस कार्य को युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। यहां से प्रतिदिन अजमेर से नई दिल्ली के लिए गाड़ी संख्या 12016 शाम 3.45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से वापस लौटते समय इसी स्टेशन पर विराम लेगी। यहां करीब 2 करोड़ के कार्य करवाए जा रहे हैं। आने वाले समय में यहां अन्य ट्रेनों के ठहराव एवं संचालन भी होंगे। उर्स में यहां से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया था।
सहूलियत