अजमेर| राजस्थान धमिका काई कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में एक दिवसीय कराटे कैंप का आयोजन ब्यावर में किया गया। जिसमें करीब पचास छात्र व छात्राओं ने कराटे की काता व कुमिते की विभिन्न विधाओं का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह जानकारी एसोसिएशन सचिव प्रदीप वर्मा ने दी।