पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों को गैर आवासीय करें

शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों को गैर आवासीय करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा के पदाधिकारियों में सदस्यों ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संगठन के पांच सदस्य प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रांतीय आह्वान पर आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों को गैर आवासीय करने, शिविरों का समय सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक करने आदि की मांगे रखी।

संगठन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा केजीबीवी छात्रावास श्रीनगर में आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन करने पर पाया कि वहां ब्लाॅक अजमेर शहर व श्रीनगर के चार कैंप 180 शिक्षकों के संचालित है। जबकि मौके पर संगठन को 90 संभागियों के आवास की व्यवस्था ही मिली।

खबरें और भी हैं...