अजमेर| किसी जरूरतमंद को अस्थाई रूप से मदद करने के बजाए उसे आजीवन रोजगार के लिए प्रेरित करना ज्यादा अच्छा है। रोजगार से वह परिवार का भरण पोषण कर सकता है। यह बातें लॉयनेस क्लब की प्रांतीय अध्यक्ष आभा गांधी ने धोलाभाटा स्थित आयुशक्ति लेडीज जिम में लॉयनेस क्लब अजमेर वेस्ट द्वारा आयोजित 9 दिवसीय निशुल्क एक्युप्रेशर चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर के समापन पर कही। विशिष्ट अतिथि पूर्व उप महापौर सोमर| आर्य ने कहा कि महिलाओं के लिए रोजगार के काफी अवसर है, जिनके जरिए वे परिवार के लिए अतिरिक्त आमदनी कर सकती हैं। कार्यक्रम संयोजक वीना उप्पल ने बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य जागरुकता एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के तहत धोलाभाटा स्थित आयु शक्ति लेडीज फिटनेस जिम पर 72 प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को प्रमाण-पत्र दिए गए। डॉ. महेश अग्रवाल एवं उनकी साथी भावना रूपानी ने महिलाओं को प्रशिक्षण दिया।