पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • किसानों को राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की दी चेतावनी

किसानों को राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की दी चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिलाने, खराबे का सही जोखिम कवर उपलब्ध करवाने और किसानों को ऋण से मुक्ति दिलाने के लिए नियमों में नीतिगत बदलाव कर किसानों को राहत दिलाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने सोमवार को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इस दौरान चेतावनी दी गई कि किसानों को राहत नहीं मिलने पर जून में आंदोलन किया जाएगा।

संघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि समर्थन मूल्य पर खरीद के दौरान संसाधनों के अभाव में किसान फसल का घोषित मूल्य नहीं पा सके। ऐसे में सभी फसलों का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य तय कर अंतर राशि भुगतान योजना लागू की जाए। सभी फसलों का लाभकारी समर्थन मूल्य घोषित कर वर्ष भर सभी फसलों की लाभकारी मूल्य से खरीद की जाए। समर्थन मूल्य से नीचे फसल बिकने को अपराध की श्रेणी में रखा जाए। पीएम फसल बीमा योजना का किसानों को समुचित लाभ मिले, किसानों को कर्ज मुक्त करने के लिए ठोस योजना बनाई जाए। साथ ही राजस्थान में सरसों, चना, गेहूं, लहसुन और प्याज का समर्थन मूल्य खरीद के लिए पंजीयन किया गया है, उन सभी किसानों को खरीद नहीं होने पर बाजार व समर्थन मूल्य की अंतर राशि से भुगतान किया जाए। संघ पदाधिकारियों के अनुसार समय रहते किसानों के हित में निर्णय नहीं होने पर 15 से 17 जून को आयोजित प्रदेश अधिवेशन में आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।

खबरें और भी हैं...