अजमेर| अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने नमित मेहना आयुक्त, हेमंत स्वरूप माथुर सचिव व अंजना सहरावत उपायुक्त, लादूराम विश्नोई अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता, प्रवीण जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्राधिकरण के अधिकारी के साथ अजमेर उत्तर क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मुख्यतः जयपुर रोड पर आरपीएससी के सामने स्थित प्राईवेट बस स्टैंड है, जो प्राधिकरण की जमीन है, उस पर अध्यक्ष ने निर्देश दिए की उक्त जमीन पर प्राधिकरण का कार्यालय बनाने की प्लानिंग की जाए। अशोक उद्यान को विकसित करने के लिए आयुक्त ने पानी की व्यवस्था के लिए संभावना तलाशी जाएं।
अध्यक्ष द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती स्मारक बनाने की जमीन का निरीक्षण कर प्रथम चरण में तिराहे को विकसित कर पूरा करने के निर्देश दिए। जयपुर रोड पर स्थित हाई सिक्यूरिटी जेल के पीछे की प्राधिकरण की भूमि पर प्लानिंग करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने लोहागल रोड की प्रथम चरण की प्रगति देखी कार्य को शीघ्र ही पूरा करने के निर्देश दिए साथ ही द्वितीय चरण व तृतीय चरण के हिस्से में अतिक्रमण को चिन्हित कर सड़क निर्माण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जवाहर रंगमंच को रिनोवेट करने के लिए अध्यक्ष ने कहा। गौरव पथ पर देवनारायण मंदिर के कारण सड़क पर जो अवरूद्ध है उस विवाद को दूर करने के निर्देश दिए। जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके।
वैशाली नगर, अजमेर शिव डेयरी के सामने प्राधिकरण व्यवसायिक जमीन का निरीक्षण कर भूमि को लेवल करके नीलामी करने के निर्देश दिए गए। पंचशील बी ब्लाॅक में प्राधिकरण के भूखंड पर हो रखे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए। साइंस पार्क जमीन अवलोकन किया एवं उसके पास प्राधिकरण की भूमि पर प्लानिंग करके निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्रपाल हाॅस्पिटल के पास खाली पड़ी प्राधिकरण की जमीन का अवलोकन एवं प्राधिकरण द्वारा जारी भूखंड पर हो रहे सेटबैक में हो रहे निर्माण हटाने के आयुक्त को निर्देश दिए। इसके पास ही प्राधिकरण की ओसीएफ भूमि पर प्लानिंग करके निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही माॅल के सामने प्राधिकरण की जमीन का अवलोकन किया जाकर इस भूमि पर भी प्लानिंग की जाए। इसके पश्चात पंचशील बी ब्लाॅक मुख्य सड़क पर व्यवसायिक दुकानों के सामने केबिन लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए।