अजमेर| केन्द्रीय खेल मंत्रालय की समिति के पूर्व सदस्य बाक्सर जुबेर खान ने पीटीआई भर्ती में पात्रता की जांच के दौरान बीपी एड पाठयक्रम में प्रवेश लेने से पूर्व स्नातक शारीरिक शिक्षा विषय नहीं होने पर खेल प्रमाण पत्र जांच की मांग की है। इस संबंध में पीएम और सीएम को पत्र लिखे गए हैं। जुबेर खान ने प्रधानमंत्री को 2 मई को पत्र लिख कर इस मामले में शिकायत की थी। जुबेर खान ने पीटीआई भर्ती 2018 में पात्रता की जांच के दौरान बीपी एड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने से पूर्व स्नातक में शारीरिक शिक्षा विषय नहीं होने पर खेल प्रमाणपत्र की जांच की मांग की। इस पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने कार्यवाही के लिए आदेश दिया है।