श्री शिरड़ी सांई बाबा की महा समाधि की शतवार्षिकी पर पांच रुपए का डाक टिकट जारी
अजमेर | डाक विभाग ने शिरड़ी सांई बाबा की महासमाधि की शतवार्षिकी पर पांच रुपए का डाक टिकट जारी किया। पोस्ट फोरम अजमेर के सदस्य महेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि 15 अक्टूबर 1918 को शिरड़ी सांई बाबा ने महा समाधि की थी। उक्त दिन विजय दशमी का दिन था। वह हिन्दुओं के लिए सदगुरू तथा मुसलमानों के लिए फकीर (दरवेश) माने जाते हैं। देख व विदेशों में विभिन्न सांई बाबा मंदिर एवं संस्थाएं अक्टूबर 2018 तक उनकी स्मृति में शताब्दी वर्ष का आयोजन कर रहे हैं। अजमेर में अब यह डाक टिकट प्रधान डाक घर में बिक्री के लिए उपलब्ध है।