अजमेर | राजस्थान जन सुख मंच के पदाधिकारी व सदस्य क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मेयर का घेराव 25 मई को करेंगे। इस संदर्भ में प्रदेश संयोजक आनंदी प्रसाद डाबी ने बताया कि मंच की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों की जन समस्याओं के समाधान के लिए कई ज्ञापन सौंपे गए।