पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • 12 आरटीओ, 35 डीटीओ, 78 इंस्पेक्टरों के होंगे तबादले

12 आरटीओ, 35 डीटीओ, 78 इंस्पेक्टरों के होंगे तबादले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | तबादलों पर बैन हटने के साथ ही परिवहन विभाग में अधिकारी-कर्मचारियों के तबादलों को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। विभाग में लंबे समय से जमे अधिकारी-कर्मचारियों को इधर-उधर करने की पॉलिसी बनाई जा रही है। साथ ही शिकायत आ रही कर्मचारियों को बदला जाएगा। यह पॉलिसी लागू होती है तो विभाग में 12 आरटीओ, 35 डीटीओ और 78 इंस्पेक्टर बदल जाएंगे। ये अधिकारी लंबे समय एक ही जगह पर जमे हुए हैं तो कुछ के खिलाफ जनप्रतिनिधियों की शिकायते हैं।

आरटीओ-डीटीओ के तबादलों के लिए परिवहन मंत्री कार्यालय ने मुख्यालय से कुछ दिन पहले सूची मांगी थी। सूची में बाद आरटीओ लगने वाले अधिकारियों ने जुगाड़ बिठाना शुरू कर दिया है। विभाग में तबादले कराने और नहीं कराने दोनों तरह की सिफारिशें आ रही है। पॉलिसी लागू होती है तो प्रदेश के 12 जगह लगे आरटीओ बदल जाएंगे। तीन साल पहले भी परिवहन मंत्री यूनुस खान ने लंबे समय से चैकपोस्ट पर लगे अधिकारियों को बदला और कार्यक्षमता के हिसाब से पोस्टिंग दी गई थी। पॉलिसी की सुगबुगाहट लगते ही अधिकारियों ने सिफारिश करना शुरू कर दिया है। इसमें मुख्यालय में रोड सेफ्टी सेल में लगे अनिल जैन ने चित्तौडगढ, चितौडग़ढ़ लगी आरटीओ कुसुम राठौड़ ने मुख्यालय, सीकर आरटीओ भजनलाल रोलन ने अलवर, कोटा आरटीओ धर्मेंद्र चौधरी ने भरतपुर, अजमेर आरटीओ विनोद वर्मा ने सीकर, बीकानेर आरटीओ राजेश शर्मा ने अजमेर, भरतपुर आरटीओ नानू मल चोयल ने दौसा लगाने की सिफारिश करवाई है। वहीं उदयपुर आरटीओ मन्नालाल रावत को मुख्यालय, एआरटीओ ओम प्रकाश मारू, प्रकाश सिंह राठौड़ को मुख्यालय, नवल सिंह को अजमेर, प्रभुलाल बामनियां को जयपुर लगाने की तैयारी की जा रही है। दूदू डीटीओ रवि गुप्ता, शाहपुरा विनय बंसल, डीटीओ टोंक आर के चौधरी, चरण लाल मालवीय, अशोक कुमार शर्मा, एनएन शाह, सुधीर बंसल, दयाशंकर गुप्ता, अनिल पाण्डेय और मनोज वर्मा को बदलने की तैयारी की जा रही है।

डीटीओ वीरेंद्र 5 माह और रहेंगे केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर

जयपुर | सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्रालय भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए डीटीओ वीरेंद्र सिंह राठौड़ का कार्यकाल केंद्र सरकार ने पांच माह के लिए ओर बढ़ा दिया हैं। इस संबंध में केंद्र सरकार ने आदेश जारी किए हैं। राठौड़ मंत्रालय में सड़क सुरक्षा एवं प्रवर्तन विंग में तकनीकी सलाहकार के पद पर नियुक्त हैं। वे इस पद पर पिछले डेढ़ साल से केंद्र में कार्यरत हैं। अब वे 31 अगस्त तक केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे। इनकी नियुक्ति के बाद सड़क दुर्घटनाओं में 3 प्रतिशत की कमी हुई है।

खबरें और भी हैं...