पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • 15 अप्रैल को डिस्कॉम क्षेत्र में लगेंगे 17 शिविर

15 अप्रैल को डिस्कॉम क्षेत्र में लगेंगे 17 शिविर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (12वीं योजना) के तहत बिजली कनेक्शन देने के लिए 15 अप्रैल को अजमेर विद्युत वितरण निगम के क्षेत्र के 11 सर्किल में कुल 17 शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

निगम के प्रबंध निदेशक बीएम भामू ने बताया कि योजना के अंतर्गत एपीएल व बीपीएल परिवारों को मौके पर ही कनेक्शन दिए जाएंगें। यह शिविर 15 अप्रैल को बांसवाड़ा, राजसमंद, नागौर, डूंगरपुर, झुंझुनूं एवं सीकर में 2-2 तथा चित्तौडगढ, प्रतापगढ़, अजमेर, उदयपुर एवं भीलवाड़ा में एक-एक स्थान पर लगाए जाएंगें। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि यह शिविर अजमेर सर्किल में नाईखेड़ा में लगेगा।

खबरें और भी हैं...