दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
अजमेर | दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर प|ी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में आरोपी जादूगर क्षेत्र निवासी गिरिश पुत्र देवीसिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी हरिपाल सिंह ने बताया कि दो दिन पहले आरोपी गिरीश की प|ी दीपमाला ने ट्रेन के अागे कूद कर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दीपमाला को उसके पति गिरीश और अन्य परिजन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया करते थे। मजबूर होकर दीपमाला ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने भादंसं की धारा 304 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जांच के बाद गुरुवार को आरोपी गिरिश को गिरफ्तार किया गया।