जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक आज
अजमेर | जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे तथा 29वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के संबंध में बैठक मंगलवार दोपहर 12 बजे जिला कलेक्टर गौरव गोयल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि 23 से 30 अप्रैल तक आयोजित होने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह का मुख्य विषय “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ रहेगा।