18 को होने वाली जिला समान परीक्षाएं अब 26 को होंगी
अजमेर | माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिला समान परीक्षा कार्यक्रम के तहत 18 अप्रैल को होने वाली परीक्षाएं अब 26 अप्रैल को होगी। जिला समान परीक्षा के संयोजक एवं राजकीय आदर्श मोइनिया इस्लामिया उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवप्रसाद गौतम ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से 18 अप्रैल को परशुराम जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के कारण परीक्षाएं नहीं होगी। इस दिन होने वाली जिला समान परीक्षा कार्यक्रम की सभी परीक्षाएं 26 अप्रैल को होंगी।