पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • जिला आबकारी अधिकारी ने बोगस ग्राहक बनकर पकड़ी दुकानदारों की चोरी

जिला आबकारी अधिकारी ने बोगस ग्राहक बनकर पकड़ी दुकानदारों की चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला आबकारी अधिकारी एनएल राठी ने बताया कि शिकायतें मिली थी कि आबकारी विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से दुकानदार एमआरपी रेट से ज्यादा राशि की वसूली कर रहे हैं। इस शिकायत की जांच के लिए उन्होंने अपने स्तर पर निजी वाहन में दुकानों पर ग्राहक की हैसियत से पहुंच कर जांच की। माखुपुरा, शालीमार कालोनी और कुंदननगर इलाके में दुकानों से उन्होंने बियर खरीदी, तीनों दुकानों पर एमआरपी रेट से 13 से 15 रुपए ज्यादा वसूले गए।

रोजाना डेढ़ हजार कार्टन बियर की होती है खपत

जानकारी के अनुसार शहर में अंग्रेजी शराब की स्वीकृत 36 दुकानों पर रोजाना डेढ़ हजार कार्टन बियर की खपत मानी जाती है। शराब विक्रेता एक बियर की बोतल पर एमआरपी रेट से 15 रुपए ज्यादा ग्राहकों से वसूल रहे हैं। इस आधार पर रोजाना सवा दो लाख रुपए अवैध रूप से कमा रहे हैं। शराब की विभिन्न ब्रांड पर भी ज्यादा रेट वसूलने की कई शिकायतें आबकारी विभाग को मिली थी। जिला आबकारी अधिकारी राठी के अनुसार विभाग के अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। दोषी दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई होगी।

खबरें और भी हैं...